Haryanvi Song: गौरव भाटी और साक्षी कसाना का नया हरियाणवी गाना 'बलम की लाडली' हुआ रिलीज, Watch Video

हरियाणवी
Updated May 06, 2021 | 15:44 IST

New Haryanvi Song: हाल ही में गौरव भाटी और साक्षी कसाना का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है।

Gaurav Bhati And Sakshi Kasana Latest Bhojpuri Song Balam Ki Ladli: हरियाणवी सिंगर गौरव भाटी और साक्षी कसाना का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है। इन दिनों इस हरियाणवी गाने को यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। ये हरियाणवी गाना गौरव भाटी और साक्षी कसाना पर फिल्माया गया है। आपको बता दें कि इस गाने को गौरव भाटी और साक्षी कसाना ने साथ मिलकर गाया है। इस हरियाणवी गाने में दोनों की खूबसूरत केमेस्ट्री दिखाई गई है, जोकि फैंस को बेहद पसंद आ रही है। यही वजह है कि इस गाने को अब तक 1 लाख 47 हजार व्यूज मिल चुके हैं। इंटरनेट पर भी ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साक्षी कसाना गाने के वीडियो में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर