Nitin Chhaniaala Haryanvi Song: 'सैड वारदात' के शिकार हुए हरियाणवी सिंगर नितिन छानीवाला, देखें नया गाना

हरियाणवी
Updated Jun 08, 2020 | 17:55 IST

Nitin Chhaniaala New Song: हरियाणवी सिंगर नितिन छानीवाला के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। अब हाल ही आया उनका नया गाना दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

Nitin Chhaniaala New Song: हरियाणवी गाने अब सभी के फेवरेट होने लगे हैं। कुछ हरियाणवी गाने ऐसे भी हैं जो दर्शकों के सीधे दिलों में उतर जाते हैं। ऐसा ही एक गाना लेकर आए हैं हरियाणवी सिंगर नितिन छानीवाला। उनके इस नये गाने का नाम है- 'सैड वारदात'। गाने के वीडियो में स्कूल के दिनों के खूबसूरत लम्हों को दिखाया गया है, जब किसी को पहली-पहली बार प्यार होता है, दिल टूटता है और फिर उन खट्टे- मीठे यादों को समेटकर खुद को इन सबसे दूर ले जाना होता है। गाने में किरण भयान और विक्रम ने बहुत ही शानदार एक्टिंग की है। आपको बता दें इस गाने के बोल राईटर ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक खुद नितिन छानीवाला का ही है। गाने को डायरेक्ट भी नितिन ने ही किया है।

अगली खबर