Haryanvi Song: एक लुगाई ने सुनाया घरवाले को दर्द, रुच‍िका जांगीड़ की आवाज में सुनें हर‍ियाणवी गाना बेकद्रा

हरियाणवी
Updated Oct 20, 2019 | 12:48 IST

Latest Ruchika Jangid Haryanvi Song 2019 : सपना चौधरी के लिए गाने गा चुकीं हरियाणवी सिंगर रुच‍िका जांगीड़ का नया हरियाणवी सॉन्ग बेकद्रा रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर ये सॉन्ग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Latest Ruchika Jangid Haryanvi Song 2019 : बॉलीवुड गानों के साथ-साथ पंजाबी और भोजपुरी गानों की भी अपनी अलग फैन फॉलोविंग है। यू-ट्यूब पर इन गानों को लाखों, करोड़ों की संख्या में व्यूज मिलते हैं। वैसे हरियाणवी गाने भी इस फेहरिस्त में पीछे नहीं है। सपना चौधरी के अलावा भी कई ऐसे फेमस हरियाणवी सिंगर और डांसर हैं जिनको दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। अब हरिणावी सिंगर रुच‍िका जांगीड़ को ही ले लीजिए। रुच‍िका जांगीड़ की फैन फॉलोविंग काफी जबरदस्त है उनके गानों को लाखों में व्यूज मिलते हैं। हाल ही में रुच‍िका जांगीड़ का नया हरियाणवी सॉन्ग बेकद्रा रिलीज हुआ है जो कि दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सोनिका सिंह और नितिन गिल पर फिल्माया गया हरियाणवी सॉन्ग बेकद्रा एक पति-पत्नी की कहानी है। जिसमें शराबी पति से पत्नी बार-बार घर खर्च तो कभी बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे देने को कहती है लेकिन उसपर कोई असर नहीं होता है। एक दिन पति कि शराब की लत से परेशान होकर पत्नी खतरनाक कदम उठा लेती है। 18 अक्टूबर को रिलीज हुए हरियाणवी सॉन्ग बेकद्रा को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। बता दें, गाने के लीरिक्स केपी कुंदू ने लिखे हैं।  

अगली खबर