Haryanvi New Song: खूब देखा जा रहा हरियाणवी गाना वक्त, पिछले जन्म के बिछड़े आशिकों की है कहानी

हरियाणवी
Updated Jun 09, 2020 | 20:24 IST

New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर आजेश कुमार का नया गाना 'वक्त' इनदिनों खूब देखा जा रहा है। उनके इस गाने की दर्शक खूब सराहना कर रहे हैं।

New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर आजेश कुमार अपने कई गाने टैटू, रोवे ना तू जान मेरी और पायल सोने आली से अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अब सिंगर आजेश कुमार हाल ही एक नया गाना लेकर आए है- जिसका नाम 'वक्त' है। गाने में वीरेन्दर पुनिया, पूजा पंजाबन है। गाने के वीडियो में पिछले जन्म में बिछड़े दो आशिकों की कहानी को दिखाया गया है, जो इस जन्म में बड़ी मुश्किल से मिल पाते हैं। दोनों एक्टर्स ने कमाल का अभिनय किया है। आपको बता दें इस गाने के बोल आजेश कुमार ने ही लिखे हैं और संगीत सरगाम स्टूडियो का है। गाने को डायरेक्ट विरेन्दर पुनिया ने किया है।

अगली खबर