Raju Punjabi New Haryanvi Song: 'कुणबे' की सलामती की दुआ मांगता है हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का ये गाना

हरियाणवी
Updated May 19, 2020 | 12:51 IST

New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी के गाने काफी पसंद किए जाते हैं। हाल ही रिलीज हुआ उनका नया गाना 'कुणबा' भी लोगों को काफी भा रहा है।

New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी अपने अलग अंदाज और खूबसूरत गानों के लिए बहुत मशहूर हैं। हाल ही आया उनका नया गाना 'कुणबा' भी काफी धमाल मचा रहा है। गाने में सरहद पर शहीद हुए एक फौजी की कहानी है, जिसकी आत्मा शरीर छोड़ने के बाद भी ईश्वर से अपने कुणबे की सलामती की दुआ मांगती है। गाने में परिवार के प्रति उनके प्यार और जिम्मेदारी को भी बखूबी फिल्माया गया है। आपको बता दें कि इस गानें को राजू पंजाबी ने गाया है। गाने का संगीत भी राजू पंजाबी का ही है। इस खूबसूरत गाने के बोल जो लोगों के दिलों में छा जाने वाला है उसे संजीत सरोहा ने लिखे हैं और गाने को डायरेक्ट उन्होंने ने ही किया है। 

अगली खबर