Haryanvi Song: जबरदस्त है हरियाणवी गाना 'बिल्लो मेरी जान', यूट्यूब पर वीडियो ने मचाई धूम

हरियाणवी
Updated Sep 06, 2022 | 13:01 IST

Haryanvi song BILLO MERI JAAN : यूट्यूब पर आए दिन हरियाणवी गाने रिलीज होते हैं और जल्द ही पार्टियों की शान बन जाते हैं। ऐसा ही एक जबरदस्त गाना 'बिल्लो मेरी जान' आज रिलीज हुआ है।

Haryanvi song BILLO MERI JAAN : यूट्यूब पर आए दिन हरियाणवी गाने रिलीज होते हैं और जल्द ही पार्टियों की शान बन जाते हैं। कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने हरियाणवी गानों की दौलत देशभर में लोकप्रियता पाई है। उनके गाने खूब सुने जाते हैं। ऐसा ही एक जबरदस्त गाना 'बिल्लो मेरी जान' आज रिलीज हुआ है। इस गाने को नितिन चौहान ने आवाज दी है जबकि इसे नितिन चौहान के साथ साथ निशा कश्यप पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों सितारे काफी दिलकश नजर आ रहे हैं। गाने में निशा का अंदाज कातिलाना है। इस गाने का संगीत काफी पसंद आने वाला है। संगीत जहां देव शर्मा का है वहीं बोल स्वयं नितिन चौहान ने लिखे हैं। गाने में नितिन और निशा के साथ एक दर्जन साथी कलाकार नजर आ रहे हैं।

अगली खबर