हरियाणवी गाने Lath Bajwavegi ने मचाई धूम, यूट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो

हरियाणवी
Updated Jul 19, 2022 | 12:47 IST

Haryanvi Song Lath Bajwavegi: यूट्यूब पर नया हरियाणवी गाना लट्ठ बजवाएगी रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। यह गाना कमल गुप्ता और शीनू पर फिल्माया गया है।

Haryanvi Song Lath Bajwavegi: यूट्यूब पर नया हरियाणवी गाना लट्ठ बजवाएगी रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। यह गाना कमल गुप्ता और शीनू पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। 
तीन मिनट के इस गाने को कमल गुप्ता ने सागर प्रजापति के साथ मिलकर गाया है। वहीं इस गाने के बोल विकास बासडा ने लिखे हैं। गाने में दिखाया गया है शीनू के उसके गांव में कई दीवाने हैं जो उस पर जान देते हैं। शीनू के ये दीवाने ऐसे हैं कि उसे पाने को एक दूसरे की जान ले लें। इसी थीम पर आधारित है ये गाना। इस गाने का वीडियो काफी दिलकश है। 

 

अगली खबर