Haryanvi Song 2021: रिलीज हुआ मासूम शर्मा का नया पंजाबी गाना पेशी, देखें वायरल वीडियो

हरियाणवी
Updated May 02, 2021 | 15:16 IST

Latest Haryanvi Haryanvi: मासूम शर्मा का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस हरियाणवी गाने को अब तक 27 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Masoom Sharma And Sonika Singh New Haryanvi Song Peshi: मासूम शर्मा और सोनिका सिंह हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। इन्होंने बहुत सारे हरियाणवी सॉन्ग में बेहतरीन काम किया है। हाल में ही उनका नया सॉन्ग पेशी रिलीज हुआ है और आते ही यह गाना दर्शकों के दिलों में छा गया है। इस गाने में सोनिका सिंह वेस्टर्न ड्रेस पहनकर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इस गाने में दोनों की बेहतरीन स्टोरी दिखाई गई है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। आपको बता दें कि इस नए हरियाणवी गाने को मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा ने साथ मिलकर गाया है और गाने के लिरिक्स बिट्टु सोरखी ने लिखे हैं। कुछ ही घंटो पहले रिलीज हुए इस हरियाणवी गाने के वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है।

अगली खबर