Haryanvi Song: प्रगति के प्यार में पड़े केडी की ग्रेजुएशन में लग गई बैक, देखें दोनों की मजेदार केमिस्ट्री

हरियाणवी
Updated Jan 08, 2021 | 11:19 IST

केडी का नया गाना क्लासमेट रिलीज हो गया है। गाने में प्रगति शर्मा ने के डी की गर्लफ्रैंड का रोल निभाया है। गाने में दोनों की मजेदार केमिस्ट्री देख आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे।

Haryanvi Song: केडी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर और सिंगर हैं। केडी के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही तहलका मचा देते हैं और जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में केडी का नया गाना क्लासमेट यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। प्रगति ने गाने में केडी की गर्लफ्रैंड का रोल निभाया है। गाने को मजेदार तरीके से देशी अंदाज में फिल्माया गया है। गाने में के डी और प्रगति की मजेदार केमिस्ट्री को देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल प्रगति के प्यार में पड़े के डी की ग्रेजुएशन में सप्लिमेंट्री आ जाती है, जिसका पता चलने पर के डी के पिता उन्हें पीटकर घर से बाहर निकाल देते हैं, जिससे केडी काफी निराश होते हैं। वह दोस्तों को मजेदार अंदाज में प्रगति के नखरे बता रहे होते हैं जिससे उनकी ग्रेजुएशन में बैक लगी होती है। गाने को अब तक 80 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर