New Haryanvi Song: वीनू गौर के नये गाने 'गब्बर' में दिखा उनका खास अंदाज, फैंस को पसंद आया गाना

हरियाणवी
Updated May 16, 2020 | 15:26 IST

New Haryanvi Song: हरियाणवी गायक वीनू गौर का नया गाना 'गब्बर' इनदिनों काफी धमाल मचा रहा है। फैन्स उनके इस गाने को खूब देख रहे हैं।

New Haryanvi Song: हरियाणवी गायक वीनू गौर का नया गाना 'गब्बर' रिलीज हो गया है जिसे सुनकर कोई भी उनका फैन हो जाए। गाने में वीनू गौर का टशन बेहद ही उम्दा है। पहले ही अपने गाने - टेम आन दें, फैन सनी देओल का और डिप्लोमा जैसे हिट गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले वीनू गौर के गानों को लोग खूब सुनते हैं। गब्बर गाने के वीडियो में वीनू के साथ वर्षा डांगी भी हैं। गाने को काफी शानदार तरीके से फिल्माया गया है। बता दें कि इस गाने को वीनू गौर ने ही गाया है और इसके बोल नवीन विष्णु ने लिखे हैं। गाने का संगीत त्रिमिनती रिकॉर्ड्स का है। गान के डायरेक्ट लव रंधावा ने किया है। अबतक इस गाने को करीब 2.5 लाख बार देखा जा चुका है।

अगली खबर