Haryanvi Song: सोनिका सिंह का नया हरियाणवी गाना हुआ वायरल, वीडियो ने मचाया तहलका

हरियाणवी
Updated Mar 02, 2021 | 14:56 IST

नया हरियाणवी सॉन्ग 'बलम तोहे ऐसो तोडूंगी' इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। सोनिया सिंह, RB गुज्जर और सचिन सैनी के काम को खूब सराहा जा रहा है।

Haryanvi song Balam Tohe Aiso Todungi: सोनिया सिंह, RB गुज्जर और सचिन सैनी हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। इन्होनें बहुत सारे हरियाणवी सॉन्ग में बेहतरीन काम किया है। हाल में ही उनका नया रोमांटिक सॉन्ग 'बलम तोहे ऐसो तोडूंगी' रिलीज हुआ है और आते ही यह गाना दर्शकों के दिलों में छा गया है। इस गाने में सोनिया सिंह पार्टी वियर ड्रेस पहनकर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इस गाने में तीनों ने बेहतरीन डांस किया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को सिर्फ इसलिए नहीं पसंद किया जा रहा है कि इसमें सोनिया सिंह ने बेहतरीन डांस किया है! करण डांगर और नेहा जांगडा की आवाज की वजह से भी इस सॉन्ग को लोगों ने बेहद पसंद किया है। 

अगली खबर