Haryanvi Song: वायरल हुआ केडी और प्रिया सोनी का नया हरियाणवी गाना गिरकाना, Watch Video

हरियाणवी
Updated May 19, 2021 | 12:07 IST

Latest Haryanvi Song: केडी और प्रिया सोनी का नया गाना गिरकाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में प्रिया सोनी ने अपनी कातिलाना अदाओं से सभी का दिल जीत लिया है।

Kay D And Priya Soni New Haryanvi Gaana Video Girkana: केडी और प्रिया सोनी का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही खूब धमाल मचा रहा है। उनके इस नए गाने का नाम गिरकाना है। आपको बता दें कि इस नए हरियाणवी गाने के वीडियो को केडी और प्रिया सोनी पर फिल्माया गया है। बता दें कि इस हरियाणवी गाने को सोमवीर कथुवाल ने गाया है। यूट्यूब पर इस हरियाणवी गाने के वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के वीडियो में प्रिया सोनी ने अपनी कातिलाना अदाओं से सभी लोगों को दीवाना बना लिया है। वीडियो में प्रिया सोनी हरियाणवी सूट में नजर आ रही है और काफी खूबसूरत लग रही हैं। ये नया हरियाणवी गाना इंस्टाग्राम पर भी काफी वायरल हो रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर