Haryanvi Song: खासा आला चाहर के नए हरियाणवी गाने ने बनाया फैंस को दीवाना, देखे शानदार वीडियो

हरियाणवी
Updated Mar 18, 2021 | 06:05 IST

Latest Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर खासा आला चाहर का एक नया गाना इन दिनों धूम मचा रहा है, ज‍िसमें वह श्वेता चौहान के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Khasa Aala Chahar Superhit Haryanvi Song Loot Liya: जाने माने हरियाणवी सिंगर खासा आला चाहर आए दिन फैंस के ल‍िए धमाका करते हैं। कभी यूट्यूब तो कभी उनके इंस्‍टाग्राम पर नया गाना और वीडियो सामने आ जाता है। खासा आला चाहर की दीवानगी का आलम है कि उनका कोई भी गाना आते छा जाता है। खासा आला चाहर का एक नया गाना इन दिनों धूम मचा रहा है ज‍िसमें वह श्वेता चौहान के साथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है। इस गाने के रिलीज होते ही इस पर लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं। वीडियो में श्वेता चौहान के कई अंदाज देखने को मिल रहे हैं। लोगों को इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर