Latest Haryanvi Songs 2021 : रवि कर्नावाल का अच्‍छी घरवाली पाने के सपने का क्‍या हुआ, देखें ये गाना

हरियाणवी
Updated Jan 23, 2021 | 16:38 IST

मासूम शर्मा का नया गाना जिंदगी इंटरनेट पर रिलीज हो गया है। गाने में रवि कर्नावाल और सोनिका सिंह को फीचर किया गया है। देखें ये मजेदार गाना।

मासूम शर्मा हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सिंगर हैं। मासूम शर्मा के गाने हरियाणा पंजाब से लेकर भारत के अन्य राज्यों में भी खूब धूम मचाते हैं। कुछ देर पहले मासूम शर्मा का नया गाना जिंदगी इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। जिसने धमाल मचा दिया है। गाने में रवि कर्नावाल और सोनिका सिंह को फीचर किया गया है। रवि कर्नावाल मंदिर में एक बाबा के पास अपने हाथ की लकीरों को दिखाने के लिए जाते हैं। बाबा से अपनी सभी परेशानियों को बताते हैं और बाबा से जल्द शादी की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए कहते हैं। जिस पर बाबा रवि को दिलाशा देते हैं और कहते हैं कि मैं जल्द ही अपने मंत्रो से तुम्हारे लिए एक सुंदर नारी की उत्पत्ति करुंगा।

गाने को मजेदार तरीके से फिल्माया गया है। वहीं गाने में सोनिका सिंह रवि कर्नावाल के साथ अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने को मासूम शर्मा ने अपनी शानादार और जोरदार रैप दिया है। गाने के बोल अमर कर्नावाल ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक रानजहा म्यूजिक ने दिया है।

अगली खबर