haryanvi song 2020 : अपने नए गाने में MD से नाराज हैं प्रगति, कहा नहीं बोला क्यूट तो ढूंढ लूंगी दूसरा लड़का

हरियाणवी
Updated Nov 03, 2020 | 10:25 IST

नए हरियाणवी गाने इग्नोर में प्रगति एमडी देसी रॉकस्टार से नाराज चल रही हैं। प्रगति ने कहा अगर अब तुमने मुझे क्यूट नहीं बोला और इग्नोर किया तो मैं अपने लिए दूसरा लड़का ढूंढ लूंगी।

एमडी देसी रॉकस्टार हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के उभरते हुए युवा कलाकार हैं। एमडी देसी रॉकस्टार और प्रगति का नया गाना इग्नोर इंटरनेट पर रिलीज होते ही बवाल काट रहा है। गाने में प्रगति एमडी देसी रॉकस्टार से नाराज चल रही है क्योंकि एमडी उनकी तारीफ नहीं करते। इस बात से प्रगति नाराज होकर उनसे कहती हैं कि अगर तुमने अब मेरी तारीफ नहीं की और मुझे क्यूट नहीं बोला तो मैं अपने लिए दूसरा लड़का ढूंढ लूंगी। इस बात पर एमडी देसी रॉकस्टार कहते हैं कि तुम्हें मेरा प्यार नहीं दिखता, तुम मेरे लिए पीर से मांगी मन्नत हो। भले ही तुम दूसरा लड़का ढूंढ लो लेकिन मेरे लिए तो तुम ही जन्नत हो। प्रगति कहती हैं कि अब अगर तुमने मुझे इग्नोर किया तो मैं अपने लिए दूसरा लड़का ढूंढ लूंगी। गाने को लिखा है फिल्मी ने और म्यूजिक घनु म्यूजिक ने दिया है। गाने को प्रगति और एमडी देसी रॉकस्टार ने मिलकर गाया है।
 

अगली खबर