haryanvi Song: Meet Dhanauri का नया गाना रिलीज, सोशल मीडिया पर मची 'कल्ले कल्ले फेस' गाने की धूम 

हरियाणवी
Updated Aug 30, 2021 | 16:26 IST

Meet Dhanauri New Song: हरियाणा के मशहूर गायक मीत धनौरी का नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। कल्ले कल्ले फेस गाने के लिए मीत धनौरी को काफी सराहना मिल रही है। 

Meet Dhanauri Kalle Kalle Face Song: आजकर सोशल मीडिया पर हरियाणवी सिंगर्स की अलग ही धूम मची रहती है। यही कारण है कि जब भी कोई नया हरियाणवी गाना आता है। वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। कुछ ऐसा ही मीत धनौरी के नए गाने के साथ हुआ है। हाल ही में मीत धनौरी का नया गाना कल्ले कल्ले फेस रिलीज हुआ है। इस गाने में देखा जा सकता है कि मीत धनौरी उन सभी को करारा जवाब दे रहे हैं, जो उन्हें मुसीबत के समय छोड़ कर चले गए थे। कल्ले कल्ले फेस गाना मीत धनौरी की ही देन है। उन्होंने इस गाने को लिखा है, गाया है और एक्ट किया है।  

अगली खबर