Haryanvi Gana: दीवाली से पहले रिलीज हुआ हरियाणवी गाना 'अंग्रेजी आली मैडम', Miss Ada के अंदाज के दीवाने हुए फैंस

हरियाणवी
Updated Nov 02, 2021 | 08:55 IST

Miss Ada and Dhananjay Sharma Haryanvi song Angreezi Aali Madam: यूट्यूब पर मिस अदा और धनंजय शर्मा का नया गाना अंग्रेजी मीडियम रिलीज हो गया है।

Miss Ada and Dhananjay Sharma Haryanvi song Angreezi Aali Madam: यूट्यूब पर मिस अदा और धनंजय शर्मा का नया गाना अंग्रेजी मीडियम रिलीज हो गया है। फैंस को इस गाने का इंतजार तब से था, जब से इसका प्रोमो जारी हुआ था। मिस अदा हरियाणा की दिग्‍गज कलाकार हैं और अपने गानों से दर्शकों में काफी लोकप्रिय हैं। उनके गाने रिलीज होते ही छा जाते हैं और खूब सुने एवं देखे जाते हैं। इस गाने को मोहित शर्मा ने आवाज दी है और म्‍यूजिक भी उन्‍हीं का है। गाने के वीडियो में मिस अदा की अदाएं काफी दिलकश नजर आ रही हैं। वह एक स्‍कूल टीचर के रोल में हैं और धनंजय को उनसे प्‍यार हो जाता है। एक खूबसूरत सी लवस्‍टोरी को इस गाने में दिखाया गया है।

अगली खबर