यशपाल बाजना को हुआ गांव की गोरी से प्यार, Naveen Lohchab का नया गाना ठोडी आला तिल में देखें अंजाम

हरियाणवी
Updated Nov 13, 2020 | 08:37 IST

Haryanvi songs 2020 : नवीन Lohchab का नया मजेदार हरियाणवी लव सॉन्ग ठोडी आला तिल रिलीज हो गया है। उनके इस नए गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

हरियाणवी सिंगर नवीन Lohchab अपने फैंस के लिए नया मजेदार हरियाणवी लव सॉन्ग ठोडी आला तिल लेकर आए हैं जिसमें यशपाल बाजना और आरजू ढिल्लों को फिल्माया गया है। इस गाने में आरजू ढिल्लों बेहद प्यारी लग रही हैं जिन्होंने यशपाल बाजना का दिल लूट लिया है। इस गाने में देखा जा सकता है कि यशपाल बाजना गांव की गोरी आरजू को अपना बनाने के लिए बहुत जद्दोजहद कर रहे हैं लेकिन आरजू उन्हें अपने पास आने नहीं दे रही हैं। इस गाने की एंडिंग बेहद प्यारी है जिसमें आरजू को यह पता लगता है कि यशपाल उनके बचपन के प्यार हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने क्यूट कपल्स कहकर नवाजा है। इस गाने को नाथूपुरिया ने लिखा है और सनी पांचाल ने डायरेक्ट किया है। आप इस गाने का यहां सुन सकते हैं। 

अगली खबर