Haryanvi Song: नवीन नारु और रेणुका पंवार के नए हरियाणवी गाने 'ऊंटनी' का धमाल, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated May 20, 2021 | 11:34 IST

Latest Haryanvi Song: नवीन नारु और रेणुका पंवार का हरियाणवी गाना ऊंटनी का वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Naveen Naru And Raveena Bishnoi Haryanvi Gaana Video Untani: रेणुका पंवार हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जबरदस्त एक्टर और सिंगर हैं। रेणुका पंवार के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही तहलका मचा देते हैं और जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में रेणुका पंवार और नवीन नारु का नया गाना ऊंटनी यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। ये हरियाणवी गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है और लोगों को भी ये गाना खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि ये हरियाणवी गाना नवीन नारु और रवीणा पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में रवीणा ने हरियाणवी सूट पहने हैं। इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 10 लाख 32 हजार व्यूज मिल चुके हैं। ये हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर