New Haryanvi Song: यूट्यूब पर छाया हरियाणवी गाना 'फुकरे यार', मिस पारुल ने अदाओं का चलाया जादू

हरियाणवी
Updated May 25, 2022 | 08:59 IST

New Haryanvi Song 2022 Fukre Yaar: हरियाणवी गाने अब पंजाबी और भोजपुरी गानों को जबरदस्त टक्कर देने लगे हैं। आए दिन नए नए गाने रिलीज होते हैं और छा जाते हैं।

New Haryanvi Song 2022 Fukre Yaar: हरियाणवी गाने अब पंजाबी और भोजपुरी गानों को जबरदस्त टक्कर देने लगे हैं। आए दिन नए नए गाने रिलीज होते हैं और छा जाते हैं। सपना चौधरी के एक डांस वीडियो ने धूम मचा ही रखी है, इसी बीच मिस पारुल का नया गाना फुकरे यार रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही इस गाने ने धूम मचा दी है। इस गाने में मिस पारुल ने ऐसी अदाएं दिखाई हैं कि फैंस घायल हो गए हैं। उनके साथ ये गाना मुनीष मुनक पर फिल्माया गया है। वहीं साथ कलाकार के रूप में रावण देव पाल, अरमान और सीमा नजर आ रहे हैं। इस गाने को राहुल शर्मा और स्नेहा गौतम ने अपनी आवाज दी है, वहीं बोल गौतम के हैं। 

अगली खबर