Latest Haryanvi Song: सुख देसवाल और निकिता का नया हरियाणवी गाना लाइफलाइन मचा रहा है तहलका

हरियाणवी
Updated Dec 12, 2020 | 16:04 IST

Latest Haryanvi Song: दर्शकों को एक बार फिर से देखने को मिली निकिता बागरी और सुख देसवाल की क्यूट जोड़ी। अपने नए गाने से सुख देसवाल ने जीत लिया फैंस का दिल।

Latest Haryanvi Song: जाट जाटनी और मोस्ट वांटेड जाटनी जैसे कई गानों में दर्शकों को निकिता बागरी और सुख देसवाल की क्यूट जोड़ी देखने को मिली है। एक बार फिर से यह जोड़ी सोशल मीडिया पर छा रही है। हाल ही में सुख देसवाल ने अपना नया गाना लाइफलाइन रिलीज किया है जिसमें निकिता बागरी ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान केंद्रित कर लिया है। इस गाने में देखा जा सकता है कि निकिता बागरी के मां बाप उन्हें कई लड़कों की फोटो दिखाते हैं लेकिन निकिता को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है और वह वहां से कॉलेज चली जाती हैं।

कॉलेज में निकिता को एक हैंडसम जाट का छोरा यानि सुख देसवाल दिखते हैं और उन्हें देखते ही निकिता को उनसे प्यार हो जाता ‌है। निकिता और सुख के बीच में धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती हैं और सुख उनके लाइफलाइन बन जाते हैं। निकिता इस गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं सुख देसवाल के ड्रेसिंग स्टाइल के क्या कहने। आपको बता दें कि इस गाने को गोल्ड ई गिल ने लिखा है और म्यूजिक दिया है वहीं क्षितिज गुप्ता ने इस गाने को प्रोड्यूस किया है। आप निकिता बागरी और सुख देसवाल का लाइफलाइन गाना यहां सुन सकते हैं।‌

अगली खबर