Haryanvi song: हरियाणवी गायिका रुचिका जागिड़ का नया गाना रिलीज, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated May 15, 2020 | 19:14 IST

Haryanvi song: हरियाणवी गायिका रुचिका जागिड़ एक जाना माना नाम हैं। उनके गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। हाल ही रुचिका जागिड़ का नया गाना 'फ्लाइट मोड' काफी पसंद किया जा रहा है।

Latest Haryanvi song: हरियाणवी संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली रुचिका जागिड़ के गाने खूब पंसद किए जाते हैं। हरि‍याणवी गानों के शौकीन दर्शक उनके गानों पर खूब डांस करते हैं। इन दिनों रुचिका का नया गाना रिलीज हुआ है जिसका टाइटल है- 'फ्लाइट मोड'। गाने के वीडियो में अर्चना और कपिल कथुरवाल मुख्य भुमिका में हैं। गाने में दिखाया गया है कि कपिल कथुरवाल की पत्नी बनीं अर्चना उनके फोन से परेशान रहती हैं। अक्सर फोन की वजह से दोनों में अनबन हो जाती हैं। हालांकि गाने के अंत में दोनों पति- पत्नी एक हो जाते हैं। दो प्रेमियो के नोकंझोंक पर बना ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें इस गाने को रुचिका जागिड़ ने गाया है। गाने के बोल राम निवास लहरी ने लिखे हैं। गाने का संगीत अरविंद जागिड़ का है और इसे डायरेक्ट अमित चौधरी ने किया है ।

अगली खबर