Haryanvi Song: रुचिका जांगिड़ के नए हरियाणवी गाने हिचकी की यूट्यूब पर धूम, फैंस को दीवाना बना रहा वीडियो

हरियाणवी
Updated Apr 19, 2021 | 13:34 IST

New Haryanvi Song: हरियाणवी सॉन्ग हिचकी का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है।

Ruchika Jangid And Kay D Latest Haryanvi Song Hichki: हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं, इसलिए इनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। रुचिका जांगिड़ का एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम हिचकी है।

ये हरियाणवी गाना प्रिया सोनी और केडी पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में आपको दोनों की क्यूट स्टोरी देखने को मिलेगी। इस हरियाणवी गाने को रुचिका जांगिड़ ने गाया है और गाने के लिरिक्स आर राजु कंडेला ने लिखे हैं।

दो दिन पहले रिलीज हुए इस हरियाणवी गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 2 लाख 8 हजार व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को रुचिका जांगिड़ का ये हरियाणवी गाना काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर