Ruchika Jangid New Song: हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना हुआ रिलीज, इंटरनेट पर छाया वीडियो

हरियाणवी
Updated Mar 02, 2020 | 17:19 IST

Ruchika Jangid New Song: सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना 'ननदी के बीरा' रिलीज हो गया है। रुचिका जांगिड़ का ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Ruchika Jangid New Song: हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना रिलीज हो गया है। रुचिका जांगिड़ कई गानों- आंख लड़गी, कोठे ऊपर कोठरी, डिम्पल क्वीन और सपना चौधरी के साथ दरोगा जी से अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं उनका नया गाना 'ननदी के बीरा' धमाल मचा रहा है। दर्शकों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में रुचिका जांगिड़ अपने पति से कई चीजों के लिए रिक्वेस्ट करती नजर आ रही हैं तो वहीं पीले और गुलाबी कलर की ड्रेस पहने रुचिका जांगिड़ बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। कुछ घण्टे पहले रिलीज हुए इस गाने को लोग खूब देख रहे हैं। बता दें के इस गाने को खुद रुचिका जांगिड़ ने गाया है और इसका संगीत जीआर म्यूजिक ने दिया है। 

अगली खबर