Haryanvi Song: रुचिका जांगिड़ के नए हरियाणवी गाने 'हुक्का' ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

हरियाणवी
Updated Nov 23, 2021 | 11:28 IST

New Haryanvi Song Hukka: हाल ही में रुचिका जांगिड़ का नया हरियाणवी गाना हुक्का रिलीज हुआ है जो युवाओं के बीच काफी फेमस हो रहा है। इस गाने में विश्वजीत चौधरी को फीचर किया गया है।

Ruchika Jangid And Vishvajeet Choudhary New Haryanvi Song Hukka: हाल ही में हरियाणा की जानी-मानी सिंगर रुचिका जांगिड़ का गाना हुक्का रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में शैरी शर्मा और हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार विश्वजीत चौधरी को फीचर किया गया है। इस गाने में शैरी शर्मा और विश्वजीत चौधरी की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। हुक्का गाने में शैरी जमकर ठुमके लगा रही हैं। इस गाने के बोल सुशील पालू ने लिखे हैं वहीं विश्वजीत चौधरी ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। रुचिका जांगिड़, विश्वजीत चौधरी और शैरी शर्मा का यह गाना आप यहां सुन सकते हैं।  


 

अगली खबर