Sandeep Surila ke gane : क्‍या धोखा देने वालों को माफ कर देना चाहिए, जानें संदीप सुरीला के गाने Daffa में

हरियाणवी
Updated Nov 22, 2019 | 12:05 IST

latest haryanvi songs 2019 : संदीप सुरीला का नया हर‍ियाणवी गाना द‍िल को चीर कर जाएगा। इसमें द‍िखाया गया है क‍ि प्‍यार में धोखा देने वालों के साथ क्‍या करना चाहिए।

प्‍यार में द‍िल टूटने का दर्द बहुत बुरा होता है। उस वक्‍त समझ नहीं आता क‍ि क्‍या करें और क्‍या नहीं। लेकिन धोखा देने के बाद अगर लवर वापस आपकी जिंदगी में आना चाहे तो क्‍या उसके लिए दरवाजे दोबारा खोलने चाह‍िए। संदीप सुरीला के नए गाने दफा के वीड‍ियो में कुछ ऐसा ही दिखाया गया है। संजू खेवर‍िया को उसकी गर्लफ्रेंड सोन‍िका सिंह जब धोखा देती है तो वह उसे जिंदगी से दफा कर देता है। यहां तक क‍ि उसकी माफी भी सोनू को प‍िघला नहीं पाती है। इस दर्द भरे गाने के बोल मुकेश जाजी ने लिखे हैं और संगीत एमजे अमन जाजी ने द‍िया है। 

अगली खबर