Haryanvi Song: हरिद्वार में सपना चौधरी ने किया धमाकेदार डांस, देखें हरियाणवी गाना फौजी के नखरे - Video

हरियाणवी
Updated Sep 03, 2020 | 00:04 IST

Sapna Chaudhary Video: सपना चौधरी का एक नया हरियाणवी गाना चढ़ती जवानी फौजी के नखरे खूब धूम मचा रहा है। हरिद्वार में हुए एक स्टेज शो के दौरान सपना ने इस हरियाणवी गाने पर खूब धमाकेदार परफॉर्म दी...

Sapna Chaudhary Haryanvi Song Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के फैन्स को स्‍टेज पर उनके ठुमके बड़े पसंद आते हैं। वो ना सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर, डांसर हैं बल्‍कि एक एक्‍ट्रेस भी बन चुकी हैं। सपना चौधरी आए दिन अपने डांस वीडियो और तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सपना का एक नया हरियाणवी गाना चढ़ती जवानी फौजी के नखरे खूब धूम मचा रहा है। इस वीडियो में सपना सलवार सूट पहन कर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। हरिद्वार में हुए एक स्टेज शो के दौरान सपना चौधरी सुपरहिट हरियाणवी गाने चढ़ती जवानी फौजी के नखरे पर खूब धमाकेदार परफॉर्म कर रही हैं। उनके इस वीडियो अब तक 37,41,319 से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। सपना चौधरी बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद काफी फेमस हुईं। आज वह ना सिर्फ हरियाणवी बल्‍कि बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी गानों पर भी खूब डांस करती हैं।

अगली खबर