Sapna chaudhary Badli Badli Lage: देसी गाने में चश्मा लगाकर कहर ढा रहीं सपना चौधरी, देखें हरियाणवी गाना

हरियाणवी
Updated Jul 21, 2020 | 18:35 IST

Sapna chaudhary - Badli Badli Lage: सपना चौधरी का 2017 में रिलीज हुआ यह गाना अब तक का सबसे हिट गाना है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 24 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं...

सपना चौधरी का नाम लोग सुनते ही दीवाने हो जाते हैं, इसीलिए तो केवल उनका नाम किसी गाने से जोड़ दो वह गाना सुपरहिट हो जाता है। सपना चौधरी ने हरियाणवी संगीत को हरियाणा से निकालकर दुनिया भर में फैला दिया है। सपना जब कहीं स्टेज पर शोज कर रही होती हैं तो वहां भीड़ देखते ही बनती है। सोशल मीडिया पर भी सपना के फैंस की संख्या लाखों में है। सपना ऐसे तो पहले से ही अपने ठुमकों और गानों की वजह से फेमस थीं पर जब से वह बिग बॉस में गईं उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लग गई। सपने के नए गाने तो आते ही वायरल हो जाते हैं। हालांकि उनके पुराने गानों का भी जलवा अभी तक बरकरार है उनके पुराने गाने भी लोग बार-बार सुनना पसंद करते हैं। उसी कड़ी में उनका एक पुराना गाना 'बदली बदली लागे' यूट्यूब पर अब तक 24 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। सपना चौधरी इस गाने में काला चश्मा लगा कर बवाल मचा रही हैं। इस गाने को गाया विकी काजला और रुचिका जांगिड़ ने है और गाने को लिखा बंटू सिंगल ने है। गाने में संगीत टी आर म्यूजिक ने दिया है।

अगली खबर