Haryanvi Song Video: सपना चौधरी ने किया जबरदस्त डांस, देखें हरियाणवी गाना लक कसुता

हरियाणवी
Updated Jun 29, 2020 | 10:54 IST

Haryanvi Song Luck Kasuta: सपना चौधरी का एक हरियाणवी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में सपना न सिर्फ धमाकेदार डांस कर रही हैं...

Sapna Chaudhary Song Dance Video: हरियाणवी स्टार सपना चौधरी का एक वीडियो गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में सपना न सिर्फ धमाकेदार डांस कर रही हैं। बल्कि उनकी अदाएं भी कमाल की है। हरियाणवी गाना लक कसुता का वीडियो फैंस बार बार देख रहे हैं। गाने में सपना चौधरी लाल रंग के सूट में बेहद कमाल की लग रही हैं। उन्हें डांस करता देख लोग लगातार उनपर पैसे न्योछावर कर रहे हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 1,27,321 लोगों ने देखा है। बिग बॉस से लाइमलाइट में आने वाली सपना चौधरी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके गाने और डांस खूब पसंद किए जाते हैं।

अगली खबर