sapna chaudhary video: सपना चौधरी ने फतेहनगर में अपने डांस से जलवा बिखेर दर्शकों को किया था घायल, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Nov 14, 2020 | 08:22 IST

फतेहनगर में सपना चौधरी के डांस पर लोग झूमते रहे। सपना ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया। देखें वीडियो

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी जब मंच पर पहुंचती हैं तो उनके चाहने वाले आपा खो बैठते हैं। सपना की दिलकश अदाओं और कमरतोड़ डांस में ठुमकों को देख फैंस की धड़कन रुक जाती है। आए दिन उनके गाने और स्टेज शो चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में हरियाणवी, पंजाबी फिल्मों और गानों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी का भूचाल गाने पर स्टेज शो यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। गाने में सपना चौधरी अपने देसी अंदाज से भूचाल मचाए हुए हैं और अपने फैंस के दिलों में तहलका मचाए रही हैं। इस स्टेज शो के दौरान लाखों की संख्या में उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ी हुई है। सपना चौधरी के स्टेज पर आते उनके फैंस उनके फैंस उन्हे देख उत्साहित हो उठे। गाने में सपना चौधरी का डांस देख आप भी मदमस्त हो उठेंगे। वहीं गाने को अब तक 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने को सपना चौधरी ने अपनी आवाज दी है।

अगली खबर