Haryanvi Song: सपना चौधरी ने कातिलाना अदाओं से जीता फैंस का दिल, यूट्यूब पर छाया नया हरियाणवी गाना बांगरू

हरियाणवी
Updated Jul 18, 2021 | 11:35 IST

New Haryanvi Song: सपना चौधरी और प्रिंस रोज का हरियाणवी गाना बांगरू का वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Sapna Choudhary And Prince Rose New Haryanvi Song Bangroo: हरियाणवी सिंगर आनंद पंचल और प्रिंस रोज का हाल ही में नया गाना बांगरू रिलीज हुआ है। इन दिनों इस हरियाणवी गाने को यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। ये हरियाणवी गाना सपना चौधरी और प्रिंस रोज पर फिल्माया गया है। आपको बता दें कि इस गाने को आनंद पंचल और प्रिंस रोज ने साथ मिलकर गाया है। इस हरियाणवी गाने में दोनों की खूबसूरत केमेस्ट्री दिखाई गई है, जोकि फैंस को बेहद पसंद आ रही है। यही वजह है कि इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इंटरनेट पर भी ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सपना चौधरी गाने के वीडियो में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर