Haryanvi Song: सपना चौधरी ने जबरदस्त ठुमकों से बनाया फैंस को दीवाना, वीडियो में दिखाया खूबसूरत अंदाज

हरियाणवी
Updated Apr 21, 2021 | 17:40 IST

Latest Haryanvi Gana: सपना चौधरी और विवेक राघव का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही खूब व्यूज बटोर रहा है। इस गाने में दोनों की क्यूट स्टोरी दिखाई गई है। लोगों को ये हरियाणवी गाना खूब पसंद आ रहा है।

Sapna Choudhary And Vivek Raghav New Haryanvi Song Ghunghroo: सपना चौधरी के गाने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर राज करने लगते हैं। एक दिन पहले यूट्यूब पर एक नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम घुंघरु है। आपको बता दें कि इस हरियाणवी गाने को यूके हरियाणवी ने गाया है। ये हरियाणवी गाना सपना चौधरी और विवेक राघव पर फिल्माया गया है। आपको इस हरियाणवी गाने में दोनों की क्यूट स्टोरी देखने को मिलेगी। ये हरियाणवी गाना यूट्यूब पर 1 दिन पहले रिलीज हुआ था और अब तक इसे 13 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर भी ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी सपना चौधरी के इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर