Sapna Choudhary Song: र‍िलीज हुआ सपना चौधरी का नया गाना 'घूंघट 3', वीडियो में देखें हरियाणवी डांसर का दिलकश अंदाज

हरियाणवी
Updated Dec 08, 2021 | 10:29 IST

Sapna Choudhary song GHUNGHAT 3: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया और बहुप्रतीक्षित गाना घूंघट 3 रिलीज हो गया है।

Sapna Choudhary song GHUNGHAT 3: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया और बहुप्रतीक्षित गाना घूंघट 3 रिलीज हो गया है। कुछ समय पहले जब सपना चौधरी ने इंस्‍टाग्राम पर इस गाने के रिलीज होने की जानकारी दी थी तब ही से फैंस इस गाने का इंतजार कर रहे थे। अब कुछ देर पहले ही ये गाना रिलीज हुआ है। गाने में सपना चौधरी के साथ विश्‍वजीत चौधरी नजर आ रहे हैं और दोनों ही काफी कमाल लग रहे हैं। इस गाने के बोल नवीन विष्‍णु बाबा ने ल‍िखे हैं जबकि म्‍यूजिक अमन जाजी का है। गाने में सपना चौधरी का डांस दिलकश है और उनकी अदाएं हमेशा की तरह कातिलाना हैं।

अगली खबर