Haryanvi Song: फैंस का इंतजार हुआ खत्म रिलीज हुआ सपना चौधरी का नया गाना बटेऊ कंजूस, देखे शानदार वीडियो

हरियाणवी
Updated Feb 24, 2021 | 14:03 IST

Haryanvi Naaya Gaana: सपना चौधरी का नया गाना रिलीज होते ही खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में आपको सपना चौधरी और सुरेन्द्र रोमियो की स्टोरी देखने को मिलेगी।

Sapna Choudhary New Haryanvi Song Bateu Kanjoos: देशी क्वीन सपना चौधरी के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं और सपना के फैंस उनके नए-नए गाने रिलीज होने का इंतजार करते कहते हैं। आपको बता दें कि यूट्यूब पर सपना का नया गाना जारी हो चुका है, जिसका नाम बटेऊ कंजूस है। इस हरियाणवी गाने ने रिलीज होते ही लाखों व्यूज बटोर लिए हैं और इंस्टाग्रामम पर भी ये गाना खूब वायरल हो रहा है। सपना चौधरी ने गाने की वीडियो में हरियाणवी सूट पहने हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस नए हरियाणवी गाने को सुरेन्द्र रोमियो और अनू कादयान ने गाया है और गाने के लिरिक्स आर के लहरी ने लिखे हैं। लोगों को सपना का ये नया गाना काफी पसंद आ रहा है। आप भी सपना के नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर