Sapna Choudhary Haryanvi Gaana: रिलीज हुआ सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना गुंडी, देखे वायरल वीडियो

हरियाणवी
Updated Mar 09, 2021 | 16:40 IST

New Haryanvi Song: सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर जारी हो चुका है, जिसका नाम गुंडी है। इस गाने के वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

Sapna Choudhary New Haryanvi Song Gundi: सपना चौधरी अपने नए-नए लुक से सभी को दीवाना बना लेती हैं। कुछ ही घंटो पहले सपना का एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम गुंडी है।

गाने के वीडियो में सपना एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही  हैं उनका ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सपना चौधरी की इंस्टाग्राम पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है इसलिए उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं।

आपको बता दें कि इस हरियाणवी गाने को सिमरन और राज मवार ने गाया है और गाने के लिरिक्स संजीत सरोहा ने लिखे हैं। दर्शकों को सपना चौधरी का ये हरियाणवी गाना काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर