Love You Gori Re Song: सपना चौधरी के देसी रोमांस के दीवाने हुए फैंस, दिल छू लेगा गाना 'लव यू गोरी रे'

हरियाणवी
Updated Aug 31, 2022 | 11:23 IST

Love You Gori Re Song: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' यूट्यूब के साथ साथ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

Sapna Choudhary Love You Gori Re Song: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का कोई भी गाना जब रिलीज होता है तो चंद मिनट में छा जाता है। फैंस को सपना चौधरी के गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। दो दिन पहले सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' रिलीज हुआ है और अब ये यूट्यूब के साथ साथ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इस गाने को अब तक एक लाख 23 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सपना चौधरी के साथ यह गाना हरजीत दीवाना पर फिल्माया गया है। जबकि हरजीत दीवाना के साथ नोनू राणा ने इस गाने को आवाज दी है। गाने के बोल मोनू शर्मा के हैं। इस गाने में सपना चौधरी और हरजीत दीवाना का देसी रोमांस देखने को मिल रहा है। दोनों का अंदाज इतना दिलकश है कि फैंस का दिल जीत रहा है। 

अगली खबर