Sawan ke Haryanvi gane : सावन में बागों में पड़ गए झूले, देखें प्रकृत‍ि की सुंदरता पर बना ये गाना

हरियाणवी
Updated Jul 06, 2020 | 11:44 IST

सावन के महीने में जहां पूरे देश में भगवान शंकर की भक्ति का माहौल होता है, वहीं दूसरी ओर प्रकृति भी अपनी सुंदरता से भक्तों को एक अलग आनंद की अनुभूति कराती है।

जुलाई से अगस्त तक के महीने को भारत में हिन्दी पंचांग के सावन के महीने के रूप में मनाया जाता है। इस पूरे महीने पूरा देश भोले शंकर के भक्ती में लीन रहता है। सावन का महीना इसलिए और भी खास बन जाता है क्योंकि यह महिना बरसात का भी होता है। बारिश की वजह से पूरी धरती हरी-भरी हो जाती है। मोर वनों में नाचने लगते हैं। रात रानी के फूलों से पूरी रात सुगंधित हो जाती है। हर हर महादेव के जयकारों से पूरा भारत गूंज उठता है। कांवड़ियों से देश की सड़कें भगवा मय नजर आने लगती हैं। झूले पे झूलती महिलाएं लड़किया खुशी से गीत गाती हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो सावन का महीना हर दृष्टि से मानव और मानवता के लिए सुख और समृद्धि का महीना होता है। इस महीने की खूबसूरती को आप इस हरियाणवी गाने में बखूबी देख सकते हैं।

अगली खबर