Haryanvi Gana: रिलीज हुआ हरियाणवी गाना 'बाबा जी का झाड़ा', सोनिका सिंह का चला जादू

हरियाणवी
Updated Jun 24, 2022 | 13:08 IST

New Haryanvi Song Baba Ji Ka Jhada: जानी मानी हरियाणवी डांसर और कलाकार सोनिका सिंह का नया गाना 'बाबा जी का झाड़ा' रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

New Haryanvi Song Baba Ji Ka Jhada: जानी मानी हरियाणवी डांसर और कलाकार सोनिका सिंह का नया गाना 'बाबा जी का झाड़ा' रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने को राज चौधरी और सोनिका सिंह पर बेहद खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है जबकि इसे तरुण पांचाल और माही पांचाल ने आवाज दी है। गाने के बोल आशीष महेंद्रगढ ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक ऐसा है कि नाचने को मजबूर कर दे। गाने के वीडियो में सोनिका सिंह ने अपनी अदाओं का ऐसा जादू चलाया है कि देखने वाले दंग रह गए हैं। उनकी मासूमियत वाली अदाएं फैंस का दिल जीत रही हैं। 

 

अगली खबर