Haryanvi Song: सुमित गोस्वामी के हरियाणवी गाने में इंदीप बक्शी ने लगाया है तड़का, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Oct 31, 2020 | 10:29 IST

Haryanvi Song: सुमित गोस्वामी हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर और सिंगर हैं। उनका नया गाना इन द‍िनों यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

Haryanvi Song: सुमित गोस्वामी हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर और सिंगर हैं। हाल ही में उनका नया गाना राज रिलीज हुआ है, इस गाने को फैंस का बहुत अच्छा रिस्पॉस मिला है। सुमित गोस्वामी और इंदीप बक्शी के साझेदारी को दर्शकों ने बहुत सराहा है। इस गाने में देखा जा सकता है कि सुमित और इंदीप दोनों अपने जिंदगी के मजे ले रहे हैं, लेकिन उनके पिता उनके फ्यूचर की चिंता में रहते हैं और उनसे बार-बार पूछते हैं कि तुम क्या करोगे? प्रश्न का उत्तर देते हुए सुमित गोस्वामी कहते हैं कि वह‌ दोनों इस पूरी दुनिया पर राज करेंगे। सुमित गोस्वामी के गानों को युवाओं द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। उनके फैंस उन्हे बहुत पंसद करते हैं और वह बेसब्री से उनके गानों का इंतजार करते रहते हैं। इस गाने को सुमित ने खुद गाया है और इसकी लिरिक्स हम्मी म्यूजिक ने दी हैं। आपको बता दें कि गाने का संगीत म्यूजिक नशा ने दिया है। 

अगली खबर