Haryanvi Song: लोगों को खूब पसंद आ रहा सुमित गोस्वामी का नया हरियाणवी गाना 'याद तेरी आई', देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated May 25, 2021 | 12:22 IST

Latest Haryanvi Song: हाल ही में सुमित गोस्वामी का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है।

Sumit Goswami Naya Haryanvi Gaana Video Yaad Teri Aai: हरियाणवी गानों  के मशहूर सिंगर सुमित गोस्वामी का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है। इन दिनों इस हरियाणवी गाने को यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है।

ये हरियाणवी गाना सुमित गोस्वामी और आरती गौतम पर फिल्माया गया है। आपको बता दें कि इस गाने को सुमित गोस्वामी ने गाया है। इस हरियाणवी गाने में दोनों की खूबसूरत केमेस्ट्री दिखाई गई है, जोकि फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

यही वजह है कि इस गाने को अब तक 5 लाख 36 हजार व्यूज मिल चुके हैं। इंटरनेट पर भी ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आरती गौतम गाने के वीडियो में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर