Surendra Romio, Anu Kadyan song Laad: सुरेंद्र रोमियो और अन्नू कादयान का नया गाना कर देगा नाचने पर मजबूर

हरियाणवी
Updated Aug 06, 2020 | 09:28 IST

Surendra Romio, Anu Kadyan, Anne Bee - Laad: सुरेंद्र रोमियो के नए गाने 'लाड' के रिलीज हो गया है। गाने की बीट्स अच्‍छी हैं और सुनने वाले इसे पसंद कर रहे हैं।

सुरेंद्र रोमियो और अनु कादयान हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में काफी जाने-माने सिंगर्स हैं। दोनों के आवाज को हर‍ियाणवी गानों के फैंस खूब पसंद करते हैं। अपने बाकी गानों के तरह इस बार फिर सुरेंद्र रोमियो और अनु कादयान ने यूट्यूब पर आग लगा दिया है। सुरेंद्र रोमियो इस गाने में एनी बी के पति का रोल निभा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की एनी बी ने अब तक चार हजार से ज्यादा हरियाणवी एल्बम में काम किया है।

इस गाने में देखा जा सकता है कि एनी अपने पति से पैसे मांगती है और उनके पति उन्हें मना कर देते हैं। वह नाराज हो जाती हैं और बोलती हैं कि कभी प्यार से लाड भी कर लिया करो। गाने में यह भी दिखाया गया है कि एनी बी बैठकर अपने जवानी के दिन याद करती हैं जब उनके पति उनसे बहुत प्यार से बात किया करते थे, उनका ख्याल रखा करते थे लेकिन अब उनके पति उन्हें सिर्फ डांट दिया करते हैं। आपको बता दें कि इस गाने को सुनील मलिक ने लिखा है, जीआर म्यूजिक ने म्यूजिक दिया है, और सुरेंद्र रोमियो और अनु कादयान गाया है।

अगली खबर