UK Haryanvi song Aankh Nashili : यूके हरियाणवी के नए गाने में दिखी सुमित चौधरी और हिमांशी गोस्वामी की जोड़ी

हरियाणवी
Updated Aug 17, 2020 | 16:59 IST

UK Haryanvi - Aankh nashili : यूके हरियाणवी का नया गाना आंख नशीली 11 अगस्त को रिलीज हुआ है। गाने में सुमित चौधरी और हिमांशी गोस्वामी की जोड़ी कमाल कर रही है।

यूके हरियाणवी  उन कुछ मशहूर गायकों में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग इंटरनेट पर लाखों में है इस वजह से इनका कोई भी गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। यूके हरियाणवी के नए गाने 'आंख नशीली' में सुमित चौधरी और हिमांशी गोस्वामी नजर आ रहे हैं। सुमित चौधरी और हिमांशी गोस्वामी इससे पहले भी कई गानों में एक साथ काम कर चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी जब भी किसी गाने में होती है उस गाने का हिट होना तय माना जाता है। इस गाने में हिमांशी अपने अदाओं और ठुमको से लोगों को दीवाना बना रही हैं। वहीं गाने में सुमित चौधरी उनके पीछे-पीछे घूमते नजर आ रहे हैं। गाने को लिखा है सुमित बंदराणा ने और संगीत शूडा का है।

अगली खबर