Uljhi Si Chhori Haryanvi Song: रिलीज हुआ साहिल राही और साक्षी चौधरी का नया हरियाणवी गाना 'उलझी सी छोरी', यूट्यूब पर मिले लाखों व्यूज

हरियाणवी
Updated Nov 30, 2021 | 15:28 IST

Haranyvi Song Uljhi Si Chhori: साहिल राही का हरियाणवी गाना उलझी सी छोरी यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गाने को अभी तक साढ़े तीन लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यहां पर देखें ये गाना....

Haranyvi Song Uljhi Si Chhori: हरियाणवी गाने यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड होते है। यही कारण है कि कुछ ही वक्त में इन गानों को लाखों व्यूज मिल जाते हैं। साहिल राही का हरियाणवी गाना उलझी सी छोरी यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होने के एक दिन बाद ही गाने को साढ़े तीन लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में कॉलेज  लाइफ को दिखाया गया है। इस गाने को साहिल राही ने गाया है। वहीं, इसका म्यूजिक भी साहिल ने ही किया है। इसके बोल लीला निंदाना के हैं। गाने में साक्षी चौधरी फीमेल लीड हैं। इस वीडियो को रिकी रापरिया और सेखर सलारिया ने डायरेक्ट किया है।

अगली खबर