Vicky Tarori Haryanvi Song: विक्की तरोरी ने रिलीज किया अपना नया हरियाणवी सैड सॉन्ग 'बर्बाद' , देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Sep 28, 2020 | 14:48 IST

Vicky Tarori- Barbaad: विक्की तरोरी के एक गलत कदम ने उनकी पत्नी और उनके हंसते-खेलते वैवाहिक जीवन को कर दिया 'बर्बाद'। दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है यह नया सैड सॉन्ग।

Haryanvi Songs: विक्की तरोरी हरियाणावी म्यूजिक इंडस्ट्री के नए आवाज बन कर युवाओं के बीच छा रहे हैं। उनके गानों का क्रेज दर्शकों में बढ़ता जा रहा है, लोग उनके गानों को सुनने के लिए बेताब रहते हैं। विक्की ने हाल ही में अपना नया गाना 'बर्बाद' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है जो 31 नंबर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है।

गाने में उनका साथ शिवानी सिंह ने उनके पत्नी का रोल निभा कर दिया है। विकी और शिवानी के फैंस उनको कमेंट करके गाने के लिए ढ़ेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं लोग इस गाने से भावनात्मक तौर पर जुड़ गए हैं।

गाने में देखा जा सकता है कि विक्की किसी और लड़की के प्यार में पड़ जाते हैं और उनकी पत्नी शिवानी को जब इसका पता चलता है तब वह पूरी तरह से टूट जाती हैं। अपने पति को सबक सिखाने के लिए शिवानी सिंह उन्हें और अपने आप को जहर देकर दोनों की जिंदगी खत्म कर देती हैं। इस गाने को म्यूजिक, बीट लैब ने दिया है। गाने को सोनोटेक म्यूजिक के ऑफिशल युटुब चैनल पर रिलीज किया गया है।

अगली खबर