Haryanvi Song: वीनू गौर की आवाज का चला जादू, गाने बाबू सोना आला प्यार को मिला फैंस काप्यार

हरियाणवी
Updated Sep 18, 2021 | 12:53 IST

New Haryanvi Song: पॉपुलर हरियाणवी सिंगर वीनू गौर का नया गाना बाबू सोना आला प्यार रिलीज हो गया है। इस गाने में वीनू गौर की आवाज ने लोगों का दिल छू लिया है। 

Vinu Gaur Babu Sona Aala Pyar New Haryanvi Song: हाल ही में हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक वीनू गौर (Vinu Gaur) का नया गाना बाबू सोना आला प्यार (Babu Sona Aala Pyar) रिलीज हो गया है। इस गाने में वीनू जांगड़ा और पूजा हुड्डा को फीचर किया गया है। बाबू सोना आला प्यार गाने में यह देखा जा सकता है पूजा हुड्डा वीनू जांगड़ा को धोखा देती हैं। जिसके वजह से वीनू जांगड़ा का दिल चूर-चूर हो जाता है। इस गाने ने दर्शकों का दिल छू लिया है, यही कारण है कि सोशल मीडिया पर यह गाना काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल वीनू जांगड़ा ने दिए हैं वहीं समीर सरोहा ने इस गाने का म्यूजिक दिया है। 

अगली खबर