Vishal Sachdeva New Song: सिंगर विशाल सचदेवा के गाने में छलका प्रांजल दहिया का दर्द, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Jun 10, 2020 | 14:34 IST

Vishal Sachdeva New Song: सिंगर विशाल सचदेवा का नया गाना लोगों को खूब भा रहा है। उनके इस गाने को दर्शक यूट्यूब पर काफी पसंद कर रहे हैं।

Vishal Sachdeva New Song: हरियाणवी गानों की बढ़ती डिमांड पर गाने लगातार रिलीज होते रहते हैं। लोग इन गानों को खूब पसंद भी करते हैं। अब हाल ही हरियाणवी सिंगर विशाल सचदेवा एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'फेस मून सा'। गाने में प्रंजल दहिया और अनुज सेहरावत हैं। गाने में पति- पत्नी बने प्रंजल दहिया और अनुज सेहरावत के बीच एक गलत मेडिकल रिपोर्ट को लेकर अनबन हो जाती है, जिससे पता चलता है क‍ि प्रांजल दहिया एचआईवी पॉजिटि‍व हैं। इस रिपोर्ट के बाद नयी- नवेली दुल्हन बनी प्रांजल दहिया की दुनिया उजड़ जाती है और वो घर छोड़ कर चली जाती हैं। बाद में रिपोर्ट के गलत पाए जाने पर अनुज सेहरावत उन्हें लेने को दौड़ते हैं मगर, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और प्रांजल दहिया सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। आपको बता दें इस गाने के बोल केशव ने लिखे हैं और संगीत रिक म्यूजिक का है। गाने को डायरेक्ट फरिस्ता ने किया है।

अगली खबर