Late Night Dinner Side Effects: क्या आप भी देर रात करते हैं डिनर? हो सकती है सेहत से जुड़ी ये 5 गंभीर समस्या

क्या आपको भी रात को देर से खाना खाने की आदत है? अगर हां, तो बता दें कि इसका आपकी सेहत पर नकारात्मक असर होगा और आपको सेहत से जुड़ी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।

Side Effects of Late Night Dinner
Side Effects of Late Night Dinner 
मुख्य बातें
  • क्या आप भी रात को देर से करते हैं डिनर?
  • देर रात डिनर करने से आपको हो सकती है सेहत संबंधी ये समस्या।
  • जानें देर रात डिनर करने से क्या 5 समस्याएं हो सकती हैं।

रात के खाने यानी डिनर के बारे में हमेशा कहा जाता है कि उसे समय पर खा लेना चाहिए, लेकिन बदली लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोग देर रात डिनर करते हैं। इससे कई तरह की गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। 

जानें देर रात खाना खाने से आपको सेहत संबंधी किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

1. वजन बढ़ने का खतरा

अगर आप देर रात खाना खाते हैं तो मुमकिन है कि आपका वजन बढ़ जाए। मालूम हो कि वजन बढ़ाने और घटाने के लिए केवल यह मायने नहीं रखता कि आप कितनी कैलोरी ले रहे हैं बल्कि यह भी मायने रखता है कि आप किस समय यह कैलोरी ले रहे हैं। देर रात को खाना खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है जिसके चलते कैलरी बर्न नहीं हो पातीं और वजन बढ़ने लगता है। 

2. खराब पाचन क्षमता

रात को अगर आप देर से खाना खाते हैं तो आपको हार्ट पेन, एसिडिटी और सीने में दर्द जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कहा जाता है कि रात का खाना खाने के बाद कुछ देर वॉक करनी चाहिए ताकि खाना पच जाए। सोने और खाने के बीच कम से कम 2-3 घंटे का गैप रखना चाहिए। 

3. नींद आने में परेशानी

अगर आप रात को देर से खाना खाते हैं तो मुमकिन है कि आपको नींद से जुड़ी परेशानी भी होने लगे। रात को अच्छी नींद नहीं आने के चलते अगले दिन शरीर में थकान और सुस्ती रहेगी। हेल्दी शरीर के लिए रात को कम से कम 8 घंटे सोना जरूरी है और ऐसा मुमकिन हो इसके लिए जरूरी है समय पर डिनर करना। 

4. ब्लड प्रेशर बढ़ना

गलत समय पर खाने और सोने से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगता हैं जिससे दिल की बीमारियां होने और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। एक स्टडी के मुताबिक इससे ब्लड प्रेशर का खतरा भी कई गुना तक बढ़ता है। 

5. मेंटल हेल्थ पर होता है असर

क्या नींद के अभाव में आप चिढ़चिढ़े हो जाते हैं और आपको मूड स्विंग होने लगते हैं? नींद पूरी नहीं होने के चलते किसी भी काम पर फोकस कर पाना मुश्किल हो जाता है और चिढ़चिढ़ेपन के चलते आपका मूड भी हमेशा खराब रहने लगता है।

अगली खबर