Priyanka Chopra Diet: प्रियंका चोपड़ा फिट रहने के लिए डाइट में शामिल करती हैं ये चीजें, आप भी करें ट्राई

Priyanka Chopra Fitness Mantra: प्रियंका चोपड़ा अपनी अदाओं के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। स्लिम फिट रहने के लिए वे अपनी डाइट प्लान में हेल्दी चीजों को शामिल करती हैं, जो उनकी सेहत को फायदा पहुंचाती हैं।

Priyanka Chopra Diet Plan
Priyanka Chopra Weight Loss Diet Plan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिट रहने के लिए प्रियंका चोपड़ा जिम और वर्कआउट नहीं करती बल्कि अपने डाइट प्लान पर विशेष ध्यान देती हैं
  • अपनी खूबसूरती के साथ-साथ वे अपने फिगर का भी बहुत ध्यान देती हैं
  • उनका डाइट प्लान बेहद आसान है वे अपने डेली डाइट प्लान में पौष्टिक भोजन को शामिल करती हैं

Priyanka Chopra Weight Loss Diet Plan: सात समुंदर पार देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा स्टाइलिश आउटफिट्स और परफेक्ट फिगर के लिए जानी जाती है। वह अपने करियर के प्रति जितनी सजग है उतनी ही फिटनेस फ्रीक भी हैं। फिट रहने के लिए वे जिम और वर्कआउट नहीं करती बल्कि अपने डाइट प्लान पर विशेष ध्यान देती हैं। जिस वजह से वे एकदम परफेक्ट दिखती हैं। अपनी खूबसूरती के साथ-साथ वे अपने फिगर का भी बहुत ध्यान देती हैं। उनका डाइट प्लान बेहद आसान है। वे अपने डेली डाइट प्लान में पौष्टिक भोजन को शामिल करती हैं। इसके साथ ही पेय पदार्थों पर भी विशेष ध्यान देती हैं। ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं और और कम से कम कॉफी पीती हैं। अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह स्लिम फिट दिखना चाहती है तो फॉलो करें उनके डाइट प्लान को...

Also Read- Health Care Tips: शरीर के अंगों में हो रही है सूजन तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों का है संकेत

पोषक तत्वों से भरपूर होता है ब्रेकफास्ट

प्रियंका चोपड़ा अपने नाश्ते पर विशेष ध्यान देती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि सुबह का ब्रेकफास्ट पोषक तत्वों से भरपूर व हेल्दी होना चाहिए। तभी व्यक्ति अपनी दिनचर्या सही रख सकता है। सुबह की शुरुआत वे गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर पीने से करती हैं। नाश्ते में वे अंडा, टोस्ट व फ्रूट्स लेना पसंद करती हैं। कभी-कभी इसके अलावा डोसा व इडली खाना पसंद करती हैं।

Also Read-  Sweat In Body: पसीना आना सेहत के लिए है फायदेमंद, हो जाएं सावधान! कई बार बन सकता है चिंता का कारण

लंच में करती हैं इन चीजों को शामिल

लंच में वे रागी की रोटियां खाना पसंद करती हैं। प्रियंका चोपड़ा शाकाहारी जीवन जी रही हैं। जिस वजह से वे मांस मछली से दूर रहती हैं। इसके अलावा वे भिंडी, अरहर की दाल, मिक्स वेज, दही व अचार खाती हैं। अपने डाइट प्लान को लेकर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर चुकी है।

लाइट होता है डिनर

वहीं रात का डिनर में वे बहुत हल्का भोजन खाती हैं। कई बार सिर्फ सूप पीती हैं व कई बार ड्राई फूड के साथ दूध लेती हैं। रात का डिनर एकदम हल्का होना चाहिए, ताकि उसे पचने में आसानी हो इससे हमारा पाचन तंत्र और शरीर दोनों स्वस्थ बना रहता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर