लाल सेब से बेहतर हैं हरे सेब, एंटी एजिंग और वेट लॉस समेत ये हैं बड़े फायदे

हेल्थ
Updated Apr 05, 2019 | 03:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

लाल सेब के मुकाबले हरे सेब के हेल्थ बेनिफिट्स ज्यादा हैं। विटामिन ए, सी और के से भरपूर इस सेब को खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। तो आइए जानते हैं कि हरे सेब के और क्या-क्या फायदे हैं।

Green Apple
Green Apple  |  तस्वीर साभार: Getty Images


नई दिल्ली. रोज एक सेब खाना आपको डॉक्टर से दूर रख सकता है ये तो आपने सुना होगा, लेकिन आपको पता है लाल सेब से ज्यादा बेहतर हरे सेब होते हैं।  हरे सेब भी लाल सेब की तरह मीठे होते हैं। इसे लोग कम खाते हैं जबकि लाल सेब से ये ज्यादा फायदेमंद होते हैं। 

हरे सेब लाल रंग के सेब से थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट लाल सेब से ज्यादा होता है। विटामिन ए, सी और के से भरपूर इस सेब को खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। पोषक से भरपूर ये हरा सेब भूख से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है।

डायबिटीज पेशेंट्स को लाल सेब खाने की जगह हरे सेब को प्रेफर करना चाहिए क्योंकि एक तो इसमें शुगर की मात्रा कम होती है दूसरे इसमें फाइबर भी ज्यादा होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। इस सेब को छिलके के साथ ही खाएं।

फेफड़ों के लिए फायदेमंद 
हरे सेब में फ्लावोनोइड होता है और ये तत्व अस्थमा जैसे रोग में बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि ये फेफड़ों को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। हरा सेब अगर रोज खाया जाए तो ये महिलाओं में होने वाले फेफड़ों के कैंसर की संभावना 21% तक कम कर देता है। 

ग्रीन एप्पल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरा होता है। विटामिन सी,ए और के से भरा होने के कारण ये एंटी एजिंग गुणों से भी भरा होता है। इसलिए अपने आप को यंग और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए इसे अपनी डाइट में रोजाना शामिल करना ही चाहिए। 

हड्डियों के लिए फायदेमंद 
विटामिन के, कैल्शियम और पोटैशियम से भरपूर होने के कारण यह फल महिलाओं के खासतौर पर ज्यादा फायदेमंद है। रिसर्च के अनुसार विटामिन के महिलाओं में होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है और उनकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

हरा सेब पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखता है और शरीरर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आसानी से पच जाता है और इससे मेटाबोलिज्म रेट भी बढ़ जाता है। इससे वेट लॉस भी तेजी से होता है।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर