पानी या जूस में सिर्फ ये मिलाकर पीना कर दें शुरू, महीने में 3 किलो तक होगा वेट लॉस

हेल्थ
Updated Jun 10, 2019 | 16:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पानी या जूस में सिर्फ एक चीज मिला कर पीने से आपके पेट की समस्या ही नहीं बल्कि बढ़ा हुआ मोटापा भी कम हो सकता है। ये ऐसी चीज है जो हर घर में मिल ही जाती है।

isabgol
isabgol  

मोटापा आसानी से बढ़ जाता है लेकिन घटता उतनी ही मुश्किल से है, लेकिन आपको ये पता चले कि मोटापा घटाने के लिए आपको बस रोज एक काम करना है तो? जी हां, पानी या जूस में आप अगर एक ऐसी चीज मिला कर पीना शुरू कर दें तो आप महीने में कम से कम तीन किलो तक घट सकते हैं। ये चीज है इसबगोल।

इसबगोल में वह गुण है जो न केवल वेट लॉस या कब्ज जैसी समस्या से मुक्त करता है बल्कि इसे लेने के कई अन्य सेहत भरे फायदे भी हैं। ये शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। अब तक शायद इसबगोल का एक ही प्रयोग आप जानते होंगे लेकिन इसके कई अन्य फायदे भी हैं। आइए जानें कि कैसे ये सेहत के लिए फायदेमंद है।

वेट लॉस में ऐसे करता है काम
इसबगोल भूंसी के रूप में होता है। जब इसे पानी या जूस के साथ लिया जाता है तो ये भीग कर और बढ़ जाता है। दो चम्मच इसबगोल भीगने के बाद करीब एक गिलास से भी ज्यादा होता है। ये पूरी तरह से रफेज है। यही कारण है कि इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा भी लगता है और इससे कैलोरी भी बहुत कम मिलती है। वेट लॉस में ये इस कारण ही ये कारगर है। वेट लॉस के लिए आप इसे दिन में दो बार ले सकते हैं। रात में खाने की जगह और सुबह नाश्ते के बाद। याद रखें अगर आपका पेट खराब रहता हो तो आपके लिए ये प्रयोग सही नहीं होगा।

डिटॉक्सिफिकेशन के लिए बेस्ट
अगर आपको किडनी में दिक्कत हो या एसिडिटी या कब्ज की समस्या हो तो इसबगोल जरूर खाना चाहिए। ये शरीर को डिटॉक्स करता है। फाइबर अधिक होने के कारण इससे पेट आसानी से साफ होता है। साथ ही फाइबर अधिक होने से प्यास भी बार बार लगती है। इससे शरीर से आसानी से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसबगोल में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर होते हैं इससे आतें भी बेहतर तरीके से काम करती हैं।

कैलोरी मिलती है कम
इसबगोल के दो चम्मच में केवल 32 कैलोरी होती है। यही कारण है कि इसे जब लिया जाता है तो पेट भरा तो लगता है लेकिन कैलोरी कम होती है। डेली फाइबर सप्लिमेंट के तौर पर इसबगोल को लेना बेहतर होता है। इससे भूख कम लगती है। इसबगोल को पानी में मिलते ही यह दो से तीन गुना ज्यादा हो जाता है। इसलिए भूख कम लगती है।

ऐसे करें इसबगोल का सेवन
गर्म पानी में या जूस में इसबगोल मिला कर पीएं। इससे ये स्वाद में भी बेहतर हो जाता है। इसबगोल का अपना कोई स्वाद नहीं होता इसलिए इसे जिस चीज में चाहें मिलाकर पीए उसका स्वाद वैसा ही हो जाता है। दो चम्मच इसबगोल आप जिस समय सबसे ज्यादा भूख लगती हो लें सकते हैं। इससे आपकी भूख कंट्रोल हो जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर